विदिशा नगर: विदिशा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़
भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सोमवार दोपहर 3 बजे किया। कार्यक्रम में उनके जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई। सम्मेलन में जिले भर के विधायक, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रहित में किए गए योगदान दिए।