जबलपुर: कटनी-जबलपुर मार्ग पर बस और ट्रैक्टर की टक्कर, 40 यात्री घायल: एएसपी सूर्यकांत शर्मा
जबलपुर के गोसलपुर थाना अंतर्गत सिहोरा रोड पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कटनी से जबलपुर की ओर आ रही 'अंशिका' बस की टक्कर गेहूं से लदे एक ट्रैक्टर से हो गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। इस हादसे में बस में सवार लगभग 40 यात्री घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके