गाण्डेय: गांडेय में बन रहे नेचर पार्क का प्रमुख व अधिकारियों ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा
Gandey, Giridih | Jun 9, 2026
गांडेय प्रखंड मुख्यालय परिसर में बन रहे नेचर पार्क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे प्रमुख राजकुमार पाठक, बीडीओ निसात अंजुम, एई संतोष महथा और 15वें वित्त के जेई अब्दुल फारुक ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान प्रमुख और बीडीओ ने पार्क में बनने वाले सुविधाओं की जानकारी ली।