मोहनलालगंज: थाना निगोहां पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
थाना निगोहां पुलिस टीम द्वारा एक नफर वारण्टी अभियुक्त लाला उर्फ वीरेन्द्र को गिरफ्तार किया है। थाना निगोहां पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू वारण्ट से सम्बन्धित आबकारी एक्ट में फ़रार चल रहें 01 नफर वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। मुखबिर ख़ास की सूचना पर वारण्टी अभियुक्त लाला उर्फ वीरेन्द्र पुत्र स्व० देवी प्रसाद निवासी ग्राम कुर्मिनखेड़ा मजरा उत्तरांवा उम्र करीब 44 वर्ष को उसको घर से गिरफ़्तार कर जेल भेजा गया।