कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओ ने बताया की सोनकच्छ विधानसभा के पूर्व विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने शनिवार सुबह 11 बजे सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। हाल ही में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का उन्होंने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पीड़ित किसानों से सीधे संवाद किया। पूर्व विधायक वर्मा ने किसानों की समस्याएं सुनीं।