नानपारा: रुपईडीहा थाने में मोहर्रम त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक, शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की गई
रुपईडीहा थाने पर मुहर्रम त्योहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युमन सिंह प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने मोहर्रम कमेटी की ओर से उपस्थित हुए सभी लोगों को शांति पूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की मोहर्रम कमेटी ने बताया है जुलूस निकालने वाले कार्यकर्ताओं के अपनी पहचान पत्र पास के रूप में रखना होगा