नागौर: जिला परिषद सभागार में कलेक्टर ने रीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
Nagaur, Nagaur | Feb 21, 2025 जिला परिषद सभागार में कलेक्टर ने रीट परीक्षा को लेकर ली बैठक। एपीआरओ अजीतसिंह ने शुक्रवार को शाम साढ़े छह बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि शाम को पांच से साढ़े छह बजे तक जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने जिला परिषद सभागार में रीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली तथा व्यवस्थाओं व सुविधाओं को लेकर जानकारी ली।