मांझी: बिजली के तार से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में लगी आग, सात किसानों को भारी नुकसान
Manjhi, Saran | Apr 7, 2026 दाउदपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मचारी गांव में बिजली के करंट प्रवाहित तार से निकली चिंगारी ने गेहूं के खेत में भीषण आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे किसानों में अफरा तफरी मच गई इस घटना में सात किसानों की करीब एक बीघा में लगी तैयार गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई।