कुकड़ू: दारुदा और बुरुडीह मुख्य सड़क पर पहुंचा झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी, ग्रामीणों में दहशत
कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत दारुदा और बुरुडीह गांव के बीच मुख्य सड़क पर बुधवार सुबह करीब 7 बजे झुंड से बिछड़ा एक जंगली हाथी घूमता हुआ देखा गया. सुबह-सुबह सड़क पर हाथी के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. हाथी को सड़क पर विचरण करते देख राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सुरक्षित दूरी बना ली. ग्रामीणों ने बताया कि हाथी कुछ देर तक मुख्य सड़क के आसपास घूमता रहा, जिससे आ