बेरमो: कोयलांचल में बदला मौसम, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत
Bermo, Bokaro | May 12, 2026 बेरमो कोयलांचल क्षेत्र में आज मंगलवार समय लगभग साढ़े 4 बजे मौसम ने अचानक करवट ली है। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश की बूंदों से बड़ी राहत मिली है। फुसरो, तेनुघाट सहित आस-पास के इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ते तापमान के कारण लोग बेहाल थे, लेकिन इस बारिश के साथ हो रही ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।