बांधवगढ़: उमरिया में अस्मिता खेलो इंडिया साइकिलिंग लीग का सफल आयोजन, 79 बालिकाओं और महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा
उमरिया बायपास स्थित कछरवार रोड पर साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और खेलो इंडिया योजना के तहत आयोजित अस्मिता बालिका एवं महिला साइकिलिंग लीग का सफल आयोजन संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में 79 बालिकाओं और महिलाओं ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं खेल विभाग के अधिकारियों ने किया।