हैदरगढ़: इलियासपुर गांव स्थित तालाब में नहाते समय गहरे पानी में जाने से एक व्यक्ति की डूबकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
लोनीकटारा थाना क्षेत्र स्थित इलियासपुर तालाब में सोमवार करीब 11 बजे एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सर्वेश पुत्र फूलचंद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सर्वेश सुबह तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए, जिससे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।