हिलसा: DAV स्कूल के पास पति-पत्नी के साथ मारपीट, दोनों घायल होकर अस्पताल में भर्ती
Hilsa, Nalanda | Jun 25, 2026 गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे हिलसा शहर के आर्य समाज रोड स्थित डीएवी स्कूल के पास कुछ लोगों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान हिलसा निवासी गणेश कुमार (35 वर्ष), पिता रामानंद प्रसाद, तथा उनकी पत्नी अनुप्रिया देवी के रूप में की गई है।