परसिया: WCL की तराश परीक्षा में हिंदी मीडियम के विद्यार्थी हताश, हिंदी मीडियम के विद्यार्थियों को थमाया अंग्रेजी मीडियम का पेपर
वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड ने रविवार को तराश असेसमेंट टेस्ट लिया। बडकुही के सेंट्रल स्कूल में इस परीक्षा का केंद्र बनाया गया। तीन सौ विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए। इस परीक्षा के लिए पहले ही बता दिया गया था कि सरकारी स्कूल के बच्चे हिंदी मीडियम के है। पालकों ने सोमवार 11 बजे बताया बायोलाजी विषय के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम का पर्चा थमा दिया गया।