लोहरदगा: जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अभिनव सिद्धार्थ ने कहा,17 जुलाई से जिला फुटबॉल लीग, खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर मंच।
लोहरदगा जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में रविवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे नदिया स्थित सांसद सुखदेव भगत के आवासीय कार्यालय में जिला फुटबॉल संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक संघ के अध्यक्ष अभिनव सिद्धार्थ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2026 की जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के आयोजन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा कर कई अहम निर्णय लिए गए।