मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी भयंकर आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक
Meerut, Meerut | Dec 20, 2024 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की ढलाई वाली गली में मौजूद एक किराने की दुकान में शॉट सर्किट से भीषण आग लग गई आग लगने से दुकान में मौजूद लाखों रुपए का कीमती सामान जलकर राख हो गया। दुकान में आग लगने की जानकारी मिलने पर दुकान मालिक ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी सूचना पाकर एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया