छतरपुर जनपद के प्रकाश बम्होरी थाना क्षेत्र के बदौरा कलां गांव निवासी ओमप्रकाश का 10 वर्षीय पुत्र पियांश गांव स्थित तालाब में डूब गया। जिसे परिजन तालाब से निकालकर महोबा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने चिकित्सीय परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं परिजन नम आंखों के साथ शव को वापस घर ले गए हैं।