प्रतापपुर: सिजुआ में आंधी-बारिश का कहर, मुख्य सड़क पर गिरा विशाल पेड़
प्रतापपुर प्रखंड के सिजुआ गांव में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। मंगलवार को गांव के मुख्य मार्ग पर सूरज यादव के घर के समीप एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया, जिससे जोरी-प्रतापपुर मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों का आवागमन ठप हो गया। स्कूली बच्चों, मरीजों तथा दैन