सिवनी: सिवनी में जहर सेवन करने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस
Seoni, Seoni | Jun 13, 2026 सिवनी के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के एक युवक की जहर सेवन करने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सचिन बोरकर ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।