मांट: गांव इनायत गढ़ से चोरी हुई 10 भेड़ और 1 बकरी, पुलिस कर रही मामले की जांच
Mat, Mathura | Nov 10, 2025 मांट तहसील के गांव इनायत गढ़ में पशु पालक त्रिलोकी की दस भेड़ व एक बकरी को शुक्रवार की रात में किसी समय अज्ञात चोर चुरा ले गए,इसकी जानकारी शनिवार सुबह त्रिलोकी को हुई, उसने इस सम्बंध में पड़ोसियों से पूछा पर कोई सुराग नहीं मिला,आसपास के गांवों में भी जानकारी करने पर कोई सफलता न मिलने पर आज सुबह 10 बजे वह अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचा।