रामगढ़: रामगढ़ प्रखंड में वट सावित्री पूजा की धूम, सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य के लिए किया व्रत
Ramgarh, Palamu | May 16, 2026 रामगढ़ प्रखंड के नदीपार, रामगढ़ , धुलवा, बियाहिटाड़, काचन, कुसुम टोला, रामगढ़ बाजार के पास एवं अन्य गांव में शनिवार सुबह 11 बजे तक वट सावित्री पूजा श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उत्साह के साथ की गई। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर व्रत रखा तथा विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की।