कटनी ग्रामीण: रीठी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड में आग लगने से मची अफरा-तफरी
रीठी बस स्टैंड में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक कपड़े प्रेस की दुकान में अचानक आग की लपटें उठने लगी। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक रीठी निवासी दुखनी बाई रजक रीठी बस स्टैंड परिसर में एक टीन का टपरा रखकर उसमें कपड़ों में प्रेस करने की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं।