बेगूसराय: बेगूसराय में भीषण आंधी-तूफान में पेड़ गिरने से आवागमन हुआ बाधित, बिजली की समस्या
बेगूसराय में मंगलवार की शाम 04:00 बजे आई भीषण आंधी तूफान में कई पेड़ सड़कों पर गिर गए. जिससे आवागमन में काफी परेशानी लोगों को हुई. वहीं आंधी तूफान के बाद बिजली कटी हुई है. आंधी तूफान में शहरी क्षेत्र के कई बिजली खंभा एवं ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की सूचना है. आशंका जताई जा रही है की पूरी रात बिजली आपूर्ति नहीं हो पाएगी.