बरेली: जब सांसद, मेयर और डीएम ने उठाई झाड़ू, बरेली की मलिन बस्ती में चला बड़ा स्वच्छता अभियान
बरेली में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को नौमहला वार्ड की मलिन बस्ती में अनोखा नजारा देखने को मिला। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और जिलाधिकारी अविनाश सिंह खुद सड़क पर झाड़ू लेकर उतरे और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।