प्रतापपुर: आंधी में स्कूल पर गिरा यूकेलिप्टस का पेड़, भवन क्षतिग्रस्त
बुधवार रात आई भीषण आंधी-तूफान से उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोमे को भारी नुकसान पहुंचा। तेज हवा से परिसर में लगा वर्षों पुराना यूकेलिप्टस का पेड़ जड़ से उखड़कर सीधे विद्यालय भवन पर गिर गया। हादसे में एक कमरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दूसरे कमरे की छत को आंशिक नुकसान हुआ है। पेड़ गिरने से सोलर सिस्टम से संचालित पानी टंकी भी टूट गई, जिससे स्कूल में पेयजल