हाथरस: मौसम का बदला मिजाज, तेज आंधी तूफान के साथ जमकर हुई बारिश से शहर के लोगों को गर्मी से मिली राहत, आसमान में छाई काली घटा
जनपद हाथरस शहर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बदले मौसम के मिजाज के बीच आसमान में काली घटाएं छाई रही और तेज आंधी तूफान के साथ जमकर बारिश शुरू हो गई। अचानक तेज आंधी तूफान के साथ हुई बारिश से हाथरस शहर के लोगों को गर्मी से राहत मिली। आसमान में तेज गर्जन के साथ बिजली कड़कती दिखाई दी। तेज आंधी तूफान और जमकर हुई बारिश के दौरान जनजीवन प्रभावित हो गया।