विदिशा नगर: पत्नी से परेशान पति ने एसपी ऑफिस में लगाई मदद की गुहार
विदिशा में एक पति ने अपनी ही पत्नी से परेशान होकर शुक्रवार दोपहर 12:बजे एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। करारिया क्षेत्र के रहने वाले जीवन जाटव का आरोप है कि उनकी पत्नी पिछले दो सालों से उन्हें और उनके परिवार को प्रताड़ित कर रही है।उन्होंने बताया कि पत्नी पैसों की मांग करती है, घर के जेवर और नकदी लेकर मायके चली गई और अब झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।