मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में पूर्व सैनिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कोतवाली थाना क्षेत्र के ज्योति रोड निवासी पूर्व सैनिक अवधेश पुत्र रामाधीन ने अपने घर में संदिग्ध परिस्थिति के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक पूर्व सैनिक के शव को पीएम के लिए भेज दिया था। वहीं परिजनों के द्वारा बिना पीएम कराए मृतक पूर्व सैनिक के शव को घर ले गए।