पनागर: रांझी मुंडीटोरिया में पानी के विवाद में नाबालिग से बेरहमी मारपीट, मामला दर्ज
रांझी थाना अंतर्गत मुंडीटोरिया क्षेत्र में पानी भरने की बात को लेकर पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने एक 12 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि पानी भरने के दौरान मामूली कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान पड़ोस के ही नरबद कोल, उसके बेटे और अन्य परिजनों ने