शाहजहांपुर: काउंसलिंग से दूर हुई तकरार, दो जोड़ों ने फिर से थामा एक-दूसरे का हाथ
शाहजहाँपुर। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में सोमवार को बिखराव की राह पर खड़े दो परिवारों की उम्मीदें फिर से जाग उठीं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित काउंसलिंग सत्र के दौरान दो दंपत्तियों के बीच चल रहे विवाद को सुलझा लिया गया। सदर बाजार निवासी एक दंपत्ति, जिनका 10 साल पुराना रिश्ता मामूली विवाद से खतरे में था, अब आपसी सहमति से साथ रहने को तैया