अज्ञात मृतक की पहचान के लिए पिड़ावा थाना पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे एक सूचना जारी की है। आसूचना अधिकारी हेमराज जाट ने जानकारी देते हुए बताया है कि गत 5 अक्टूबर को ग्राम कल्याणपुरा के पास एक अज्ञात पुरुष सड़क दुर्घटना में घायल अवस्था में पाया गया था।108 वाहन द्वारा उसे सिविल अस्पताल सुसनेर में भर्ती करवाया गया था।जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।