बड़ी सादड़ी पुलिस थाना परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाधिकारी कमलचंद मीणा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों, सीएलजी सदस्यों, यूथ सीएलजी, महिला सखी, ग्राम रक्षक दल और स्कूली छात्रों ने राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम में मीणा ने उपस्थित लोगों को वंदे मातरम् के इतिहास बताता।