मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में बकरी चराने गई 10 वर्षीय बालिका की नहर में डूबकर हुई मौत
थाना क्षेत्र के ग्राम हवेलियां निवासी 10 वर्षीय आसना पुत्री इब्राहिम बीती मंगलवार की दोपहर बकरी चराने के लिए गई थी। वही पास में ही एक नहर में पैर फिसलने से बच्ची की डूब गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ओर NDRF की टीम ने काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं बुधवार की सुबह रामनगर नहर के पास शव मिला। जिसको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।