कटनी ग्रामीण: देवरी में "अस्पताल तक पहुंचना बना 'इम्तिहान' : चट्टानों और कीचड़ के बीच दम तोड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था"
जहां अस्पताल तक पहुंचने का रास्ता ही मरीजों के लिए सबसे बड़ी बीमारी बन जाए, वहां स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत खुद-ब-खुद सामने आ जाती है। कटनी जिले की रीठी तहसील के देवरी उप स्वास्थ्य केंद्र की तस्वीरें यही कहानी बयां कर रही हैं। कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र के देवरी में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने का रास्ता पूरी तरह बदहाल है।