करहल: असरोही सार्वजनिक शौचालय पर तैनात महिला कर्मचारी का 3 वर्ष से नहीं दिया वेतन पीडिता ने खंड विकास अधिकारी से लगाई गुहार
असरोही सार्वजनिक शौचालय पर तैनात महिला कर्मचारी राधिका ने खंड विकास अधिकारी को शिकाती पत्र देते हुए बताया है कि 3 वर्ष से लगातार कार्य कर रही है वेतन मांगने पर ग्राम प्रधान धमकी देकर भगा देता है पीड़ित राधिका का कहना है कि मेरा स्वास्थ्य भी खराब रहता है इसके बावजूद भी वेतन नहीं दिया जा रहा है कई बार अधिकारियों से शिकायत भी कर चुकी है कोई भी नहीं सुन रहा है