मथुरा: डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में निराश्रित गौवंश के भरण-पोषण को लेकर की समीक्षा बैठक, किसानों से भूसा दान करने की अपील की
मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने शुक्रवार दोपहर को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। डीएम ने सभी विकास खंड अधिकारियों को गांव गांव जाकर किसानों से वार्ता कर बेसहारा गौवंश के लिए भूसा दान करने तथा क्रय करने के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कहा। जिससे समस्त गौआश्रय स्थलों पर गौवंश को चारा व भूसा मिल सके। भूसा दान करने वालो को सम्मानित किया जाएगा।