मथुरा: MP के नर्मदापुरम से कांवड़ पदयात्रा कर दिल्ली को निकले बाबा वृन्दावन पहुंचे, बोले- पवित्र जल से करेंगे पीएम मोदी का अभिषेक
एमपी के होशंगाबाद नर्मदापुरम निवासी सतीश चौहान बाबा, नर्मदा मैया के पवित्र जल से देश के प्रधानमंत्री का अभिषेक करने के लिए नर्मदापुरम से दिल्ली तक पदयात्रा कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर वृंदावन आए बाबा का भागवत निवास में संतों ने स्वागत किया। उन्होंने बताया पीएमओ से अभिषेक के लिए अभी अनुमति तो नहीं मिली है, लेकिन उन्हें आशा है उन्हें इसकी अनुमति मिलेगी।