फतेहपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन और एक बाइक से करीब 850 लीटर देसी शराब तथा 16 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया।