वाड्रफनगर: तेज रफ्तार का कहर: बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक गंभीर रूप से घायल
वाड्रफनगर। मंगलवार दोपहर वाड्रफनगर विकासखंड के कोटराही मार्ग पर एक बाइक सवार युवक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल युवक जय राम सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया