जगदलपुर: जगदलपुर में स्ट्रीट लाइट संधारण कार्य पुनः शुरू, 15 दिन में सभी वार्ड होंगे रोशन
शहर की सड़कें अब फिर से रोशन होने जा रही हैं। नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट संधारण का काम जिस कंपनी के जिम्मे था, उसने तकनीकी कारणों से काम बंद कर दिया था। इसके चलते न सिर्फ नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ी, बल्कि रात्रिकालीन आवागमन भी असुरक्षित हो गया था। मामला प्रदेश सरकार और पूर्व वेंडर के बीच विवाद में फंसा हुआ था, जो अब समाप्त हो चुका है। प्रदेश सरका