मुरैना नगर: अम्बाह में तेज रफ्तार बाइक का कहर,ई-रिक्शा में बैठने जा रहे युवक को मारी टक्कर,गंभीर हालत में लाया गया जिला अस्पताल।
मुरैना जिले के अम्बाह में आज तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से थरा गांव निवासी सचिन तोमर गंभीर रूप से घायल हो गया।बस से उतरकर ई-रिक्शा में बैठने के दौरान बाइक ने उसे टक्कर मारी और चालक फरार हो गया।परिजन उसे पहले अम्बाह अस्पताल ले गए,जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।वहां उपचार जारी है,पुलिस जांच में जुटी है।डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती।