पूरनपुर: हरदोई ब्रांच नहर में कूदने जा रही युवती को एसडीएम ने बचाया
पूरनपुर- हरदोई ब्रांच नहर के पुल नंबर दो पर एक युवती नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने जा रही थी। इसी दौरान पूरनपुर के एसडीएम अजीत प्रताप सिंह वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने युवती को संदिग्ध स्थिति में पुल पर खड़ा देखा तो तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। एसडीएम अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए युवती को नहर में कूदने से बचा लिया।