नानपारा: नवाबगंज के मंडहवा पुल के पास बाइक सवार 12 फीट गहरी खाई में गिरा, हादसे में गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक 12 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सोमवार रात बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर मंडहवा पुल के पास पुलिया निर्माण स्थल के निकट हुई। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को खाई से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है