देवसर: मतगणना स्थल पर अधिकृत व्यक्ति ही पा सकेंगे प्रवेश - सिंगरौली कलेक्टर
मतगणना स्थल पर अधिकृत व्यक्ति ही पा सकेंगे प्रवेश लोकसभा निर्वाचन 2024 में सीधी संसदीय क्षेत्र के लिए मतगणना 4 जून को प्रातः 8 बजे से पालीटेक्निक कालेज पचौर बैढ़न में आरंभ होगी। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने बताया कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये जा रहे हैं।