जांजगीर: पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल युवक को अपने शासकीय वाहन में बैठाकर जिला पहुंचाया
शासकीय कन्या महाविद्यालय जांजगीर मेन रोड पर एक मोटरसाइकिल चालक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। घटना के समय जांजगीर-चांपा जिले की प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल मौके से गुजर रही थीं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल व्यक्ति की सहायता की। उन्होंने बिना समय गंवाए घायल युवक को स्वयं अपने।