बालाघाट: नगरपालिका और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम
शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अम्बेडकर चौक से हनुमान चौक तक चल रहे नाला निर्माण कार्य को ध्यान में रखते हुए गुरुवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया गया। नगरपालिका, राजस्व विभाग, यातायात पुलिस एवं कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाए और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। अभियान के तहत सड़क पर बाधा बन रहे फ्