सोनो: एनडीए प्रत्याशी अरुण भारती के चुनाव प्रचार से घर लौट रहे सोनो के जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह की हुई मौत
Sono, Jamui | Apr 14, 2024 जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह की अचानक मौत हो गई।वह एनडीए प्रत्याशी अरुण भारती के चुनाव प्रचार से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सिर में तेज दर्द की शिकायत की।लिहाजा आशंका जताई जा रही है की ब्रेन हेमरेज से उनकी मौत हुई है। बताया जाता है कि जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह एनडीए प्रत्याशी अरुण भारती के चुनाव प्रचार में पहले चकाई गए थे।