लोहरदगा: लोहरदगा शंख मोड़ पर कांग्रेसजनों ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया, कहा- उनके विचारों से ही बनेगा आदर्श समाज
जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे लोहरदगा शंख मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। यह आयोजन महान स्वतंत्रता सेनानी और जननायक भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया।