मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में जमीयत की बैठक, कुर्बानी और नमाज पर दिया बड़ा संदेश, प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न करें हरगिज
जमीयत उलेमा-ए-हिंद की बैठक में जिलाध्यक्ष मौलाना मुकर्रम कासमी ने ईद-उल-अजहा से पहले शांति,भाईचारा और साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी बिल्कुल न की जाए और कुर्बानी के अवशेषों का उचित निस्तारण किया जाए।साथ ही उन्होंने कहा कि मुसलमानों का सड़क पर नमाज पढ़ने का कोई इरादा नहीं है और समाज में अमन और मोहब्बत का पैगाम देगे।