बरवाडीह: वन विभाग से 2 किमी दूर सड़क पर रातभर पड़ा रहा विशाल सिरिस का पेड़, घंटों ठप रहा बरवाडीह–मंडल मार्ग
बरवाडीह: बरवाडीह–मंडल मुख्य मार्ग पर कोलवरी के समीप शनिवार देर रात करीब 2 बजे विशाल सिरिस का पेड़ सड़क पर गिर जाने से बरवाडीह–मंडल मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे हैरानी की बात यह रही कि घटना स्थल वन विभाग कार्यालय से महज लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर होने के बावजूद सुब